बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप : गलती से सबक लेकर यूपी ने कांसे को बदला सोने में चैम्पियन बनने के बाद खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न खिलाड़ियों ने कहा-अब इंडिया के लिए खेला लक्ष्य सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दी विजेता टीम को दी ट्रॉफी राजगीर, निज प्रतिनिधि। मंजीत प्रभाकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम जश्न में डूब गई। पिछले साल इसी टूर्नामेंट में कांस्य पदक से संतोष करने वाली यूपी की टीम ने इस बार अपनी गलतियों से सबक लिया और खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश को हराकर इसे सोने में बदल दिया। खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों, कप्तान और टीम मैनेजर ने अपनी रणनीति, खुशी और राजगीर की बेहतरीन सुविधाओं पर खुलकर बात की। खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते ...