मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि को पड़री पुलिस ने बुधवार को पीड़ित के खाते में वापस कराया है। एक मई को अर्जुनपुर पाठक गांव निवासी रवि शंकर मौर्या ने शिकायत दर्ज कराई कि गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 20000 रुपये ट्रांसफर हो गया है। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित के खाते में धनराशि वापस कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...