साहिबगंज, मार्च 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित मधुसूदन कॉलोनी में 15 साल की किशोरी ने भूलवश जहरीला पदार्थ खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, किशोरी इन दिनों अपनी नानी के घर मधुसूदन कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गलती से खा लिया। दवा खाने के कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...