साहिबगंज, जुलाई 15 -- राजमहल। थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के महाजन टोली निवासी एक विवाहिता ने गलती से जहरीले पदार्थ खा लेने से मूर्छित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जुम्मन शेख की पत्नी फरजाना बीवी (32) सोमवार को देर शाम गलती से घर में रखा जहरीले पदार्थ खा लेने से उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया। वहीं ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ ने बताया कि घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.