नई दिल्ली, मई 28 -- देश के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड सीबीएसई का नया डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम अब लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। पहले छात्रों ने आरोप लगाए कि उनकी उत्तर पुस्तिकाएं धुंधली थीं, कई पन्ने गायब थे और कुछ को तो किसी दूसरे छात्र की कॉपी तक दिखा दी गई। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया और बेहद गंभीर पक्ष सामने आया है। कई शिक्षकों और प्रिंसिपलों का कहना है कि ये समस्याएं रिजल्ट आने के बाद नहीं शुरू हुईं, बल्कि कॉपियां जांचते समय ही साफ दिखाई देने लगी थीं। दिल्ली के कई मूल्यांकन केंद्रों में काम कर चुके शिक्षकों ने दावा किया है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM सिस्टम के दौरान उन्हें बार-बार तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कभी स्कैन धुंधले हो जाते थे, कभी सप्लीमेंट्री शीट खुलती ही नहीं थी, तो कभी स्क्रीन पर पन्ने अचानक गायब हो जाते...