बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं, संवाददाता। बेटे की चुप होती सांसों के बीच मां बस यही दोहरा रही थी अगर कोई गलती थी तो हमें बताते, हम अपने बेटे को समझा लेते। फोन कर बुलाए गए कमल किशोर की मौत ने माता-पिता की दुनिया उजाड़ दी। घर में मातम पसरा है और हर आंख नम है। कमल किशोर लोधी (19) पढ़ाई छोड़कर परिवार का सहारा बना था। हाईस्कूल तक पढ़े कमल किशोर अपने पिता और बड़े भाई के साथ खेतीबाड़ी करता था। परिवार के लिए वह सिर्फ बेटा नहीं, जिम्मेदारी भी था। वह अपनी बुआ के घर उसहैत थाना क्षेत्र के घसनगला गांव गया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने उसे फोन कर बुलाया और फिर लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां का कहना है कि उनके बेटे को साजिशन बुलाकर मारा गया। उन्होंने बत...