गलतफहमी दूर हुई तो तीन जोड़ों ने फिर थामा एक-दूजे का हाथ
मैनपुरी, जून 13 -- भोगांव। थाना कोतवाली परिसर में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को आपसी मतभेद भुलाकर तीन दंपत्ति एक बार फिर से एक हो गए। केंद्र के सदस्यों द्वारा की गई सूझबूझ भरी काउंसलिंग के बाद तीनों जोड़ों को अपनी गलतियों का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने भविष्य में कभी विवाद न करने और जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया। इस खुशी के मौके पर केंद्र के सदस्यों ने तीनों दंपत्ति को मिठाई खिलाकर थाने से विदा किया। शुक्रवार को आयोजित परामर्श सत्र में प्रभारी मोनिका चौधरी, सदस्य प्रज्ञा चौहान, ममता भदौरिया, साधना तिवारी और महिला आरक्षी सोनू कुमारी की टीम ने आए हुए मामलों की गहन सुनवाई की। यह भी पढ़ें- दंपतियों ने गिले-शिकवे दूर कर जिंदगी भर साथ रहने का दिया वचन टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बेहद धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनीं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.