लखनऊ, फरवरी 19 -- यूपी विधानसभा में गुरुवार को नई दिल्ली में चल रही एआई समिट में गलगोटिया विश्वविद्यालय द्वारा चीनी रोबोट को कथित रूप से अपना विकसित किया हुआ बताने का मामला उठा। समाजवादी पार्टी के सदस्य पंकज मलिक ने इस प्रकरण को उठाया तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसको टाल दिया। सपा सदस्य इंजीनियर सचिन यादव व पंकज मलिक ने शून्य प्रहर में गलगोटिया विश्वविद्यालय का मामला उठाया। दोनों ने कहा कि इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय ने चीन के उत्पाद को अपना बना कर पेश किया, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। समिट में बिना जांच-पड़ताल के इसे शामिल किया गया। यह न केवल शैक्षणिक पारदर्शिता बल्कि देश की वैज्ञानिक साख से भी जुड़ा गंभीर विषय है। विश्वविद्यालय यूपी में है और सरकार ने मान्यता दी है, इसलिए जवाबदेही भी राज्य सरकार की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.