नोएडा, मई 14 -- दनकौर। गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गौरव सैनी गलगोटिया विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहा था। गौरव द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह कस्बे के एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पिता संतोष सैनी ने बताया कि 12 मई से उनके बेटे से बात नहीं हो पाई है। उसका फोन बंद है। इसके बाद वह दनकौर पहुंचे और पीजी संचालक से मिले। संचालक ने बताया कि गौरव कई दिन से वहां नहीं आया। इसके बाद पिता ने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता छात्र का सुराग लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...