किशनगंज, फरवरी 28 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिले में गलगलिया चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गुरुवार की रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक से 246 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 23 लाख बताई जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक और सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुरुवार को सूचना मिली थी कि असम नंबर का एक ट्रक अवैध मादक पदार्थ लेकर असम से गलगलिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा और आगे अररिया की ओर जाएगा। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, ठाकुरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में गलगलिया थाना अध्यक्ष, गश्ती दल, चेक पोस्ट पर तैनात मद्यनिषेध टीम और मजिस्ट्रेट श...