किशनगंज, जनवरी 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मंगलवार की देर रात गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों में सतर्कता देखने को मिली। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग प्रक्रिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जिम्मेदारी का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिस बल की उपस्थिति की जांच की तथा ड्यूटी रजिस्टर, तैनाती विवरण और शिफ्टवार व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह भी देखा कि आने-जाने वाले वाहनों की जांच किस प्रकार की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर किस स्तर तक निगरानी...