बिजनौर, अगस्त 25 -- पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते गंगा नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंडावर खादर क्षेत्र में स्थित पौराणिक अम्बिका देवी मंदिर उर्फ गलखा मंदिर के नजदीक व सिमली गंगा नदी भारी कटान कर फसलों को बहा ले जा रही है। जिस कारण किसान अपनी गन्ने की फसल काटने को मजबूर हैं। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग लकड़ी के स्टंड लगाकर कटान पर नियंत्रण विभाग कोशिश कर रहा है। खादर क्षेत्र में गंगा नदी भारी कटान कर रही है। गंगा नदी फसलों को बहा ले जा रही है। खादर क्षेत्र में अम्बिका देवी मंदिर उर्फ गलखा मंदिर के नजदीक व सिमली में रविवार की रात से गंगा नदी ने भारी कटान शूरू कर दिया। गंगा नदी किनारे मिर्जापुर, कुंदनपुर सहित अन्य गांवों के किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि है। गंगा नदी कटान कर फसलों को बहा ले जा रही है जिससे क...