नई दिल्ली, जुलाई 22 -- देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर छा गया है। दरअसल, धरना प्रदर्शन के दौरान एक कॉफी चेन ने मानवीयता का ऐसा उदाहरण पेश किया कि हर कोई तारीफ कर रहा है। मशहूर कॉफी ब्रांड ब्लू टोकाई ने जनपथ स्थित अपने आउटलेट पर प्रदर्शनकारियों की मदद कर न केवल उनकी तारीफ बटोरी, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी के को-फाउंडर का बयान भी खूब चर्चा में आ गया। यहां बता दें कि सोमवार ( 20 जुलाई ) को CJP कार्यकर्ताओं ने चलो संसद मार्च निकाला। सैकड़ों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे थे। गर्मी, थकान और लंबे मार्च के बीच कई लोग पानी की तलाश म...