सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर व विश्व कविता दिवस पर शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र में कला, संगम एवं पं. चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी सह कवि गोष्ठी आयोजित हुई। डॉ. सुनील सुमन के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लेखा अधिकारी प्रियरंजन राय व संचालन गीतकार गीतेश ने किया। वक्ताओं ने बिहार की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार भारत के उन राज्यों में से एक है जहां भारत की सभ्यता और विरासत की जड़ें मौजूद हैं।वर्तमान दौर में भी आईएएस व आईपीएस अधिकारियों को पैदा करने वाले राज्यों की सूची में बिहार अव्वल नंबर पर है। वहीं कविता के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि तनाव भरी जिंदगी में कविता संजीवनी का काम करती है। वक्ताओं में वरिष्ठ कव...