मेरठ, जनवरी 28 -- मवाना। तहसील क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। एएस (पीजी) कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. अरूण कुमार ने ध्वजारोहण करके किया। बाद में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में दीया शर्मा पुत्री योगेश शर्मा, शालू सिंह पुत्र राजवीर सिंह एवं प्रिंसी पुत्री ब्रहमप्रकाश को प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य अवि प्रकाश मित्तल द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि और मां सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष बाबा इन्द्रजीत सिहं एवं उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कैडे...