किशनगंज, मई 15 -- किशनगंज। गर्वनडंगा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नितेश कुमार वर्मा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : किशनगंज सदर थाना के अवर निरीक्षक आनंद मोहन को एसपी ने किया निलंबित मारपीट का मामला मामले में एक वीडियो में गर्वनडंगा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नितेश कुमार वर्मा को एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट करने के आरोप में निलंबित किया गया है। एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट करने के प्रकरण में होमगार्ड जवान छठूलाल राय को तत्काल प्रभाव से पुलिस केन्द्र, किशनगंज वापस करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई हेतु डीएम को पत्र भेजा जा रहा है। एसपी संतोष कुमार को 14 मई को वाटस्एप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। उक्त वीडियो के अवलोकन से पाया गया कि गर्वनडंगा थाना का...