मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में गुरुवार से पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन शतरंज व कैरम में 125 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।गर्ल्स कैरम की विजेता मुस्कान, उपविजेता रौशनी परवीन, गर्ल्स शतरंज की विजेता रोशनी कुमारी, उपविजेता रानी कुमारी, ब्वॉयज कैरम के विजेता सोनू कुमार, उपविजेता ऐश्वर्य आनंद, ब्वॉयज चेस के विजेता पारस कुमार, उपविजेता प्रकाश, मिक्स कैरम के विजेता चांदनी और चंद्रभान, उपविजेता आदर्श और मल्लिका, मिक्स शतरंज के विजेता गरिमा और प्रकाश, उपविजेता कंचन कुमारी और ऐश्वर्य आनंद, डबल्स कैरम के विजेता सागर राज और इशांत कुमार और उपविजेता संध्या कुमारी और प्रिया कुमारी रहीं।इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत प्रो. ममता रानी व डॉ. विजय कुमार ने चेस मुकाब...