गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त को ब्लेड से काट डाला, ग्रेटर नोएडा में खौफनाक मर्डर
ग्रेटर नोएडा, जुलाई 25 -- ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोल चक्कर के पास गुरुवार रात एक युवक ने अपने सहकर्मी की कपड़ा काटने वाले ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने सहकर्मी द्वारा उसकी प्रेमिका से बात करने पर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बरेली का रहने वाला 32 वर्षीय सुरेश सिरसा गांव में किराये पर रहता था। वह कासना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। सुरेश की कंपनी में रबूपुरा का रहने वाला नरेश भी काम करता है। इसी कंपनी में बुलंदशहर निवासी महिला भी काम करती है। इस महिला से नरेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला सुरेश के पड़ोस में किराये पर रहती है। यह भी पढ़ें- प्रेमी के इश्क में बेवफा हुई बीवी, अवैध संबंध के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.