प्रमुख संवाददाता, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तैनात यूपी पुलिस के एक सिपाही ने पहली पत्नी के जीवित रहते बिना तलाक गर्लफ्रेंड संग रहना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसने गर्लफ्रेंड से अवैध शादी भी कर ली है। गर्लफ्रेंड के चक्कर में सिपाही पत्नी-बच्चों को इस तरह भूला है कि उसने परिवार का खर्च देना भी बंद कर दिया है। इससे उनके 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे की स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी और दोनों की पढ़ाई छूट गई है। पत्नी ने मारपीट और अभद्रता का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने शनिवार रात सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के मिश्रपुरा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने गोरखपुर के एसएसपी से गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उनकी शादी साल-2010 में यूपी पुलिस क...