गर्लफ्रेंड संग घूमने पर मार डाला, दिल्ली में नौवीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या; इकलौता बेटा था
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली के नांगलोई इलाके में गुरुवार दोपहर को तीन नाबालिगों ने 15 साल के किशोर की चाकू से वारकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर टिप्पणी के दौरान विवाद होने पर हत्या की गई है। मृतक की पहचान ध्रुव के तौर पर हुई है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार, ध्रुव परिवार सहित राव विहार नांगलोई में रहता था। वह स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। पुलिस ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर को अपने सहपाठी अमन और स्कूल की दसवीं की छात्रा के साथ घूम रहा था। अभी वे भूतों वाली गली से गुजर रहे थे तभी तीन नाबालिग सामने से आते हुए दिखाई दिए। इन तीनों नाबालिगों में से एक से ध्रुव की पहले भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.