शामली, दिसम्बर 23 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनत में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक फिजियोथेरेपिस्ट और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान और घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद कर ली है। हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी ने अपने शौक और प्रेमिकाओं के खर्च पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। मंगलवार को शामली पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि 9 दिसंबर को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में फार्मासिस्ट आदेश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए नेबुलाइजर मशीन, बीपी इंस्ट्रूमेंट, एलईडी टीवी, इनवर्टर बैटरी, प्रिंटर समेत अन्य सामान चो...