बोकारो, अप्रैल 2 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के गर्री में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद का प्रशासनिक पहल पर शांतिपूर्ण समाधान हो गया। कसमार थाना परिसर में एसडीओ मुकेश मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुंदन कुमार व तेनुघाट थाना प्रभारी भजनलाल महतो की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। बैठक के दौरान लिखित समझौता तैयार किया गया। जुलूस के दौरान अशोभनीय हरकत करने वालों की ओर से क्षमा याचना की गई और भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का भरोसा दिया गया। साथ ही तय हुआ कि दोनों समुदाय एक-दूसरे के त्योहारों में भाग लेंगे तथा किसी भी आपत्तिजनक हरकत के लिए संबंधित व्यक्ति पर संयुक्त रूप से सामाजिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.