शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र के अहमद जई जलालनगर निवासी एक युवती ने शनिवार सुबह करीब छह बजे कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी कम होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार युवती मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- जान देने जा रहे युवक को बजरंग दल ने बचाया यह भी पढ़ें- जयप्रभा सेतु से युवती ने लगाई छलांग यह भी पढ़ें- खगड़िया : बूढ़ी गंडक पुल से कूदी युवती का तीसरे दिन मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...