शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- तिलहर,संवाददाता। ग्राम पंचायत अधिकारी के पुत्र के अचानक लापता होने का मामला उस समय दुखद मोड़ ले लिया, जब बुधवार को उसका शव गर्रा नदी में बरामद हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला हिंदूपट्टी निवासी राकेश वर्मा, जो कलान ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं, ने बताया कि सोमवार को वह और उनकी पत्नी मीनाक्षी, जो शिक्षिका हैं, ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनका पुत्र अभिनव वर्मा मौजूद था, जो आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था। शाम को घर लौटने पर पुत्र लापता मिला, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- कल्याणेश्वर स्थान तालाब से बीसीए छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस ने बुधवार को गर्रा नदी से शव बरामद कर उसकी पहचान अभिनव वर्मा के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम...