गर्रा नदी में नहाते समय मजदूर डूबा, तीन घंटे बाद शव बरामद
हरदोई, मई 10 -- सांडी, संवाददाता। गर्रा नदी पार कर तरबूज खाने गया एक मजदूर नहाने के दौरान गहरे पानी और तेज भंवर में फंसकर डूब गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के नौनखारा गांव के मजरा कसहा निवासी साबिर का सबसे छोटा पुत्र इरफान 22 वर्ष दिल्ली में मजदूरी करता था। वह ईद के अवसर पर घर आया हुआ था। बड़े भाई मुफीद ने बताया कि रविवार को इरफान गर्रा नदी पार कर बिलग्राम क्षेत्र के जरौली गांव की ओर तरबूज खाने गया था। तेज धूप के कारण वह नदी किनारे अपना अंगौछा और चप्पल उतारकर नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह तेज भंवर की चपेट में आकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.