हरदोई, जून 23 -- पचदेवरा। पिपरिया गर्रा पुल के नीचे नदी किनारे एक किशोर के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद उसके नदी में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नाराज परिजनों ने अनंगपुर-पिपरिया-शाहाबाद मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। 16 वर्षीय शिवम कुशवाहा निवासी बासित नगर शाहाबाद क्षेत्र के बेझा स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। मंगलवार को वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ पिपरिया गांव में टेंट लगाने के लिए टेंट हाउस से निकला था। टेंट का सामान उतारने के बाद शिवम कहीं चला गया। कुछ देर बाद पिपरिया गर्रा पुल के नीचे नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पल रखी मिलीं। इसके बाद शिवम के नदी में डूब जाने की आशंका जताई जाने लगी। वहीं, शिवम के साथ गए अन्य टेंट कर्मचारी अब तक सामने नहीं आए हैं। फिलहाल गोताखोरों की मदद से नदी में ...