शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शहर में गर्रा और खन्नौत नदियों से आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने वैज्ञानिक अध्ययन शुरू कराया है। इस संबंध में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) रुड़की के वैज्ञानिकों के साथ बैठक हुई, जिसमें बाढ़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एनआईएच रुड़की से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलएन ठकुराल और डॉ. पीसी नायक ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि हाइड्रोडायनामिक फ्लो मॉडलिंग के माध्यम से नदियों के जलस्तर, प्रवाह की गति और जलभराव वाले क्षेत्रों का सटीक आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर बाढ़ से निपटने की दीर्घकालिक योजना तैयार की जाएगी।डीएम ने वैज्ञानिकों को निर्देश दिए कि वर्ष 2024 के बाद बाढ़ की स्थिति में आए बदलावों का विशेष ...