नोएडा, अप्रैल 23 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। बढ़ते तापमान के चलते जिलाधिकारी ने अस्पताल, मॉल, विद्यालयों आदि में अग्नि सुरक्षा उपकरण समेत अन्य इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम का कहना है कि उच्च तापमान में ज्यादा देर रहने या गर्म हवा के संपर्क में आने से लू लग सकती है। ऐसे में अपना विशेष ध्यान रखें तथा लू लगने पर डॉक्टर से तुरंत सहायता लें। अधिक से अधिक पानी पीयें। हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले सूती वस्त्र पहनें। घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। खुले में काम करने वाले लोग सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपड़े से ढककर रखें तथा छाते का इस्तेमाल करें। यह भी पढ़ें- UP Heatwave Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, इस दिन तक भीषण लू का अलर्ट लू से प्रभावित व्यक्ति को...