गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसाया, हीट वेव अलर्ट के बीच IMD ने दी गुड न्यूज
देहरादून, मई 20 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मई के महीने में सूर्यदेव ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप और लू (हीट वेव) के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। हरिद्वार और पंतनगर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि राजधानी दून में भी तापमान 40 डिग्री के बेहद करीब दर्ज किया गया। हालांकि मैदानों में गर्मी के बीच पहाड़ों को आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए हीट वेव का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। अगले एक से दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे एक से तीन डिग्री स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.