गंगापार, मई 25 -- गर्म हवा के थपड़े सहने के बाद भी देवी मईया की अटूट भक्ति महिलाओं पर भारी पड़ी, वह अपने बच्चों व परिजनों के साथ बाग-बगीचों में पहुंच, आग सुलगाकर बाटी-चोखा तैयार करने में जुटी रहीं। ऐसा ही नजारा सोंराव मेजारोड बाजार की बगानों में देखने को मिला, जहां पर महिलाएं अपने परिजनों के साथ अलग-अलग बागों में पहुंच बाटी चोखा तैयार कर सबसे पहले ग्राम देवी सायर माता को भोग लगाने के बाद परिवार सहित प्रसाद चखा।

आयोजन की जानकारी दलित बस्ती के अवधेश कुमार ने बताया कि बस्ती से दूर बाग-बगीचों में बाटी चोखा का यह आयोजन तीन दिनों तक चलता है। यह कार्यक्रम भीषण गर्मी के दिनों में नौतपा से पहले किया जाता है। बस्ती के रामलाल, राम विशाल, नंदलाल ने बताया कि सुबह दस बजे से गांव के प्रत्येक घर की महिलाएं अपने घर से उपली, आलू, बैंगन सहित अन्य खाद्य सामग्...