गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में सूर्य देव के तल्ख तेवरों के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से बरसती आग और सुबह से लेकर शाम तक चल रहे गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बुरी तरह झुलसा कर रख दिया है। स्थिति यह हो गई है कि सुबह दस बजे के बाद ही शहरवासी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। चिलचिलाती धूप के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके कारण रात के समय भी चल रही गर्म हवाएं लोगों को चैन से सोने नहीं दे रही हैं। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशानमौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पिछले दो साल में पहली बार शहर के लिए लगातार छह दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले साल 2024 में केवल चार दिनो...