कन्नौज, अप्रैल 25 -- जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 से 27 अप्रैल तक सुपर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जबकि 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी पहले से प्रभावी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि दोपहर के समय जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग छाता, गमछा और पानी के सहारे गर्मी से बचाव करते नजर आए। स्कूलों की छुट्टी के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.