धनबाद, अप्रैल 24 -- जोड़ापोखर निवासी 66 वर्षीय भगवान साव गर्म पानी से झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार घटना गुरुवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार घर के आंगन में चूल्हे पर बड़े बर्तन में पानी गर्म हो रहा था। इसी दौरान भगवान साव आंगन में पहुंचे और अनियंत्रित होकर गर्म पानी से भरे बर्तन पर गिर पड़े। इस हादसे में उनकी छाती और शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर जलन हो गई। फिलहाल उन्हें अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...