समस्तीपुर, मार्च 20 -- कल्याणपुर, एसं। क्षेत्र अंतर्गत रमोली गांव में शुक्रवार को कपड़ा धोने के लिए बर्तन में किये जा रहे गर्म पानी में गिर कर एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी पहचान रमोली गांव के गौतम कुमार के पुत्र उत्कर्ष कुमार (03) के रूप में हुई है। परिजन ने उक्त मासूम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर राजाराम ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...