रामपुर, जून 6 -- सैफनी/शाहबाद। करीब 15 दिन पहले गर्म दूध में गिरकर गंभीर रूप से झुलसी दो वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी दो वर्षीय दुआ अपने पिता की मिठाई की दुकान पर खेल रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर किसी तरह गर्म दूध से भरे बर्तन में गिर गई, जिससे गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था।बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में उसको सुपुर्देखाक कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...