भभुआ, मार्च 25 -- ढुलाई कराने, सुरक्षित रखने, डीजल, बर्फ, नींबू, अदरक, नमक पर होता है खर्च छोटा गिलास 10 रुपए की जगह 15 और बड़ा गिलास 15 की जगह 20 रुपया में जूस (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। गर्मी का प्रभाव बढ़ते ही बाजार में गन्ने के जूस की मांग बढ़ गई है। हालांकि इसके दाम में वृद्धि हुई है। इसकी वजह जानने के लिए दुकानदारों से बात की गई तो उनका कहना है कि गर्मी की वजह से गन्न सूख जा रहा है। इस कारण उसमें से जूस कम निकल रहा है। बार-बार गन्ना मंगाने के बजाय किसानों के खेत से ज्यादा गन्ना मंगाकर भंडार कर लिया जाता है। बार-बार थोड़ा-थोड़ा गन्ना मंगाने से ढुलाई और पोलदारी खर्च बढ़ जाता है। लेकिन, जल्दी सूख नहीं पाता है। मिला-जुलाकर दोनो परिस्थिति में खर्च कम नहीं लगता है। गर्मी में ज्यादा दिनों तक गन्ना रखने पर जल्दी सूखने और खराब होने लगता है। ...