गर्मी से सीएचसी में बढ़े डायरिया के रोगी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- कुंडा, संवाददाता।भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में पहले की अपेक्षा रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सीएचसी में कोल्ड रुम में मरीजों की सहूलियत के इंतजाम करने का दावा किया जा रहा है। मंगलवार को सीएचसी कुंडा में डायरिया से पीड़ित छह बच्चे भर्ती रहे। यही हाल महिलाओं पुरुषों का भी रहा, इलाज के लिए लोगों की कतार सीएचसी में लगी रही। सीएचसी के हर चिकित्सक के पास रोगियों की भीड़ रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि कोल्ड रुम, शीतल पेयजल और रोगियों को भर्ती किए जाने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- रोजाना डायरिया पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में हो रहे भर्ती यह भी पढ़ें- मौसम गर्म होते ही सीएचसी तारुन पर बढ़ने लगे मरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.