गंगापार, जून 20 -- गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बादल उमड़ते-घुमड़ते भी है तो वह हल्की बरसात कर चले जाते हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। लेकिन बाद में फिर से गर्मी और उमस बढ़ गई। आधा जून बीत गया लेकिन मानसून की बारिश का आगमन नहीं हुआ। इससे कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने किसानों से मानसूनी बारिश के बाद ही कृषि कार्य को शुरुआत करने की हिदायत दी है। गर्मी से लोग बुरी तरह से परेशान हैं। कृषि विशेषज्ञ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि एक जून माह की शुरुआत में किसान बीज खरीदी से लेकर कृषि जमीन कसने का काम शुरू करते हैं। यह भी पढ़ें- कभी येलो कभी ऑरेंज अलर्ट, बारिश नदारद लेकिन इस बार अब तक दमदार बारिश नहीं हुई जिससे ज्यादातर किसान अभी आसमान की ओर देख रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में मौसम ने बदला मिजा...