बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- मौसम के बदलते मिजाज के चलते लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। धूप-छांव के बीच हल्की बारिश से लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद गर्मी के तेवर फिर बढ़ गए हैं। शनिवार को सुबह के समय तो बादलों की आवाजाही का मौसम रहा, लेकिन दोपहर के समय गर्मी से लोग बेहाल हो गए। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। बीते कई दिनों से रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है। शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह पहले तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरु हो गई। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.