गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंचे सैलानी, पुलिस की एडवाइजरी; कैसा रहेगा मौसम?
शिमला, मई 23 -- देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी पर्यटन स्थलों में इस वीकेंड पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं। शिमला, मनाली, कुफरी, कसौली और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर होटल लगभग भरने लगे हैं। शिमला में शनिवार सुबह से ही पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिला। शहर के माल रोड, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार और कुफरी में दिनभर काफी चहल-पहल रही। शिमला होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 85 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.