गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम और मानेसर क्षेत्र में गुरुवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। जहां एक ओर गुरुग्राम शहर में दिनभर भीषण उमस और तीखी धूप ने लोगों को बुरी तरह परेशान किया, वहीं दूसरी ओर शाम के समय औद्योगिक नगरी मानेसर और आसपास के इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि, गुरुग्राम शहर के लोग शाम तक भी राहत के लिए बादलों की तरफ ताकते नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस प्रकार बीते 24 घंटे के भीतर ही न्यूनतम तापमान में करीब 4 ड...