हाथरस, मई 10 -- हाथरस। गर्मी के सितम से भक्त अपने भगवान को बचाने की कोशिश में जुट गए हैं। मंदिरों में भगवान को कॉटन की पोशाक धारण कराई जा रही है। गर्मी से बचाने के लिए भगवान को ठंडे फूलों के श्रंगार के साथ फलों का भोग लगाया जा रहा है। मंदिरों में भगवान के लिए पंखा व एसी लगाए जा रहे हैं। बाजार में भी गर्मी की पोशाक बिक रही है। जो श्रध्दालुओं को खासी पसंद आ रही है। इन दिनों वृंदावन से पोशाक की आपूर्ति हो रही है। जेष्ठ माह की शुरुआत के साथ गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गर्म हवाओं से आमजन का बेहाल है। भक्त खुद के साथ भगवान को भी गर्मी से बचाने के इंतजाम करने में जुट गए हैं। शहर के गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार, कोमल कॉम्पलेक्स आदि स्थानों पर पोशाक की दुकानों पर भगवान के लिए ठंडी पोशाक की बिक्री हो रही है। इन दुकानों पर वृंदावन की पोशाकों क...