सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र। भीषण गर्मी का असर त्वचा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्कीन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 100 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 135 से 140 तक पहुंच गई है। स्कीन के चिकित्सक डा. अरुण यादव ने बताया कि तेज धूप और पसीने के कारण चेहरे, गर्दन और शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकलना, खुजली होना, लाल चकत्ते पड़ना, जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। खासतौर पर धूप में ज्यादा समय बिताने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम लगाएं। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिहाइड्रेशन व सिरदर्द के मरीज बढ़े शरीर को अधिक से अधिक सूती (कॉटन) कपड़ों से ढककर रखें। फुल बाजू के कपड़े पहनें, चेहरे को कपड़े से ढकें, टोपी लगाए...