नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- तपते राजस्थान में जहां इंसान छांव और ठंडे पानी की तलाश में भटक रहा है, वहीं राजधानी के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में नजारा बिल्कुल उल्टा है। यहां के भालू गर्मी को टेंशन नहीं, बल्कि 'टेस्ट' बना चुके हैं कभी आइसक्रीम चाटते दिखते हैं तो कभी तरबूज पर ऐसे टूट पड़ते हैं जैसे कोई समर पार्टी चल रही हो!भालू बना 'आइसक्रीम लवर', हर बाइट में कूलनेस का धमाका पार्क में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा भालुओं की है, जिनका 'समर मेन्यू' सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। फ्रूट आइसक्रीम, ठंडा दूध और मौसमी फलों की भरमार केला, सेब, तरबूज. सब कुछ प्लेट में सजकर आता है और भालू उसे पूरे मजे से चट कर जाते हैं। गर्मी बढ़े तो ऊपर से जौ का सत्तू यानि पूरा देसी कूलिंग पैकेज!कूलर-स्प्रिंकलर से राहत की बारिश यहां जानवरों के लिए किसी फाइव स्टार से कम इंतजाम ...