नई दिल्ली, मई 26 -- भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू (Heatwave) से जूझ रहे उत्तर और मध्य भारत के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली-यूपी से लेकर मध्य प्रदेश तक अगले दो-तीन दिन गर्मी का टॉर्चर जारी रहेगा। हालांकि, 29 मई से मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद है। इसका सीधा असर भारत के करोड़ों नागरिकों पर पड़ेगा, जिन्हें न सिर्फ चिलचिलाती धूप से आजादी मिलेगी, बल्कि खेती-किसानी और बिजली-पानी के गहराते संकट से जूझ रहे राज्यों को भी राहत की सांस मिलेगी।कब से बदलेगा मौसम का मिजाज? मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 28 मई तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। दिन के साथ-साथ रातें भी अब लो...