साहिबगंज, मई 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के धोबियापटाल गांव में पहाड़िया जनजाति समुदाय के लोगों के लिए सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समुदाय के कुल 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान गैर संचारी बीमारी के तहत मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच की गई। मलेरिया और टीबी की भी जांच कर आवश्यकतानुसार मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के बीच ओआरएस का पैकेट वितरित किया गया तथा गर्मी से बचाव को लेकर जागरुक किया गया। वहीं मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी गई। मौके पर डॉ. आसित पहाड़पुरी, जीएनएम आयशा परवीन, एमटीडब्ल्यू जयदेव साहा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...