भदोही, मई 31 -- भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 134वां एपिसोड जिले भर में रविवार को सुना गया। इस दोरान उनके द्वारा गर्मी से बचने के उपाय समेत अन्य बातों को भाजपाजनों ने ध्यान से सुना और अमल करने की बात कही। प्रधानमंत्री ने शरीर को गर्मी से बचाने के लिए आम का पना, लस्सी, छाछ और सत्तू का शरबत पीने की सलाह दी। उन्होंने मटके के ठंडे पानी और रसोई में पारंपरिक तरीकों से गर्मी का समाधान करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि महज दो दिनों के भीतर पुरुषों के सौ मीटर में नेशनल रिकॉर्ड दो बार टूटा। यह भी पढ़ें- 'मन की बात' राष्ट्र निर्माण के लिए देती है नई प्रेरणा : चुघ उन्होंने युवा एथलीट गुरविंदर सिंह और अनिमेष कुजूर को पूरे देश की तरफ से बधाई दी। साथ ...