औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस भरी रातों ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। दिनभर तपिश झेलने के बाद अब शहर और कस्बों के लोग शाम होते ही राहत की तलाश में घरों से बाहर निकल रहे हैं। पार्क, नहर की पटरी, मंदिर परिसर, खुले मैदान और स्विमिंग पूल इन दिनों लोगों के सबसे पसंदीदा ठिकाने बन गए हैं। जिले में करीब दो दर्जन से अधिक स्विमिंग पूल संचालित हो रहे हैं, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ जुट रही है। शहर के पार्कों में शाम छह बजे के बाद बच्चों की किलकारियां गूंजने लगती हैं। झूलों और खेल मैदानों में बच्चों की भीड़ दिखाई देती है, जबकि युवा वर्ग पार्कों और नहर किनारों पर दोस्तों के साथ समय बिताता नजर आता है। मंदिर परिसरों में भी परिवारों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां बुजुर्गों की चौपाल सज रही है और महिलाएं बच्चों के साथ कुछ ...