प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- नगर पालिका की ओर कबाड़ में वाटर एटीएम की बिक्री के बाद अब उसी प्वाइंट पर गर्मी से पहले वाटर कूलर लगवाया जा रहा है। वाटर कूलर से एक हजार लीटर पानी को शुद्ध एवं ठंडा कर लोगों को प्रदान करने की व्यवस्था रहेगी। गर्मी के समय शहर के शहीद उद्यान पार्क, रोडवेज बस स्टैंड, स्टेशन रोड, भंगवाचुंगी, ट्रेजरी, राजकीय इंटर कॉलेज रोड, बेल्हा देवी धाम, सदर बाजार, चिलबिला, कोर्ट, कचहरी कैंपस में कुल 14 प्वाइंट पर नगर पालिका के वाटर कूलर से लोगों को पेयजल प्राप्त होगा। कचहरी और दीवानी न्यायालय परिसर में डीएम शिवसहाय अवस्थी की डिमांड पर चार वाटर कूलर लगा दिया गया है। अन्य प्वाइंट पर पहले से लगे वाटर एटीएम का खराब बूथ हटाया गया। पुराने वाटर एटीएम पालिका ने कबाड़ में बेच दिया है। अब इसी प्वाइंट पर 10 नए वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। व...