कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जलसंकट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी की किल्लत महसूस की जाने लगी है। लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, समस्या और गंभीर होती जाएगी।हिन्दुस्तान से बातचीत में स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। कई वर्षों पहले शुरू की गई योजनाएं अभी भी अधूरी पड़ी हैं और धरातल पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाई हैं। नगर पंचायत कोडरमा में वर्षों पहले निर्मित तीन पानी टंकियों से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। जबकि अधिकांश वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। चंदवारा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में देरी और वहां से तिलैया डैम का पानी कोडरमा तक नहीं पहुंच पाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.